बनियापुर (सारण) बनियापुर में व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए मात्र दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। जिसमें सारेया पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव तथा दूसरा पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह का नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। व्यापारमंडल प्रबंध कार्यकारणी समिति के लिए प्रथम वर्ग सदस्य के रुप में बीसी पु• एक इबीसी पु• एक सामान्य तीन तथा महिला एक द्वितीय वर्ग सदस्य के लिए एस्टी/एसी पु• एक बीसी पु• एक ईबीसी पु• एक सामान्य दो तथा एक महिला के द्वारा नामांकन कराया गया है। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न करा ली गई है। अब आगे की प्रक्रिया शिड्यूल के मुताबिक सम्पन्न कराई जाएगी। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि समीक्षा तथा नाम वापसी के बाद 4 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय पर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने की तैयारियां पुरी कर ली गई है। जहां अपने नामांकन के बाद पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह अपने जीत के प्रति आश्वस्त बताते है। जिस चुनाव में बेदौली पैक्स अध्यक्ष संजय प्रसाद तथा पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश गिरी, राजीव कुमार अभिमन्यु सिंह रघुवंशी आदि ने प्रबंधनकारिणी सदस्य के रूप मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिस मौके पर श्री सिंह के समर्थक तथा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक धनंजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, बबन सिंह सहित सैकडो समर्थक मौजूद थे।