सिसवन (सीवान) प्रखंड क्षेत्र के घुरघाट मठिया व सिसवा कला गांव में दरौदा विधायक कर्णजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनातर्गत 8.65646 लाख के लागत से बनने वाले छठ घाटो का विधिवत उद्घाटन किया।मौके पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने नवनिर्मित छठ घाट को आम जनता को समर्पित किया।विधायक ने कहा की वह लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। इसके लिए वे हमेशा लोगों के बीच पहुंचकर समस्याओं को जानने एवं उसके निराकरण करने का हर संभव प्रयास कर रहे है।इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी विधायक प्रतिनिधि डॉ अशोक भारती भाजपा नेता शंकर गिरी ,अध्यक्ष संजीव सिंह, अशोक मांझी,संतोष तिवारी,शैलेश भारती, अवधेश यादव ,रामायण भारती, सुनील भारती,अशोक सिंह,रामायण भारती,विश्वविजय भारती सहित सैकड़ों लोग मौजुद थे।