गौरव बिहार

दो ट्रेक्टर की भीषण टककर मे एक की मौत,आक्रोशितो ने किया सड़क जाम

बनियापुर (सारण) छपरा बनियापुर एन एच 331 पर हंसराजपुर मोड़ के समीप दो ट्रेक्टर की भीषण टककर हो गयी जिसमे एक ट्रेक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ,वही दूसरा ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया।घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों की भीड़ से सड़क जाम हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटो आक्रोशितो समझाने बुझाने सहित आहत परिवार को हर संभव मदद की आश्वासन देने जुटी थी।वही मौके पर आक्रोशत स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को उचित मुआवजा की मांग सहित आरोपित ट्रेक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे ।जहा अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम बीडीओ कर्पूरी ठाकुर,प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने परिजनों को अंतिम क्रिया की राशि देते,आपदा की राशि सहित हर संभव मदद के आश्वासन के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाटम के लिए शव छपरा भेजा। घटना के संबंध मे बताया गया है कि हंसराजपुर मोड़ के समीप बालू लड़े ट्रेक्टर मोड़ पर गाडी जैसे ही घुमाने की कोशिश किया तभी सामने से आ रही ट्रेक्टर से भीषण टककर को गयी जहा ट्रेक्टर चालक पूछरी गिरी टोला निवासी कामेश्वर गिरी का 25 वर्षीय पुत्र चंदन गिरी का घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।जिसके बाद दूसरा ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया।घटना से आहत परिजन व ग्रामीणों ने एन एच को घंटो जाम कर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ,जहा स्थानीय प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क से शव पोस्टमाटम के लिए भेजा गया।घटना से मृतक की पत्नी छोटे छोटे चार बच्चे सहित स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments