दाउदपुर सारण। मांझी प्रखंड के बलेसरा पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बनियापुर के प्रांगण में अभिभावक शिक्षक-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह शिक्षक नेता उदय शंकर "गुड्डू"ने की जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के सहायक शिक्षक रामबाबूराम एवं शिक्षिका दीपू कुमारी ने विद्यालय स्तर पर आ रहे शैक्षणिक विकास की परेशानियों पर दूर करने हेतु अभिभावक के बीच विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आगत अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवं बच्चों के स्वास्थ्य व स्वच्छता,नवाचार शिक्षा शास्त्र पर विचार विमर्श,चहक आधारित नवाचार गतिविधियों को अभिभावक के समक्ष प्रदर्शन व बच्चों के बौद्धिक एवं नैतिक विकास विकसित,बच्चों को नियमित स्कूल भेजने ,घर में पढाई के लिए प्रेरित करने व अभिभावकों के सुझाव पर निदान हेतु विद्यालय को आगे बढाने का सभी ने संकल्प लिया।मौके पर डा गोरख प्रसाद,नागेंद्र सिंह,राजकुमार सिंह,शिवजी प्रसाद,शैलेश प्रसाद आदि के साथ ही शिक्षा समिति से जुड़े सदस्य भी शामिल रहे।
0 Comments