गौरव बिहार

रितेश सिंह को गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या

सिसवन चैनपुर ओपी के बंगरे के बारी गांव के समीप रविवार की रात्रि 8:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ।युवक को रसूलपुर चैनपुर मुख्य मार्ग पर गोली मारा गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 30 वर्षीय गोरख वीडिओ कैमरा चलाने के व्यवसाय में सलंग्न था ।हालांकि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है । मिली जानकारी के मुताबिक चैनपुर ओपी के नवादा गांव निवासी जयनारायण सिंह का पुत्र रितेश कुमार सिंह उर्फ गोरख उम्र 30 वर्ष अपने चचेरे भाई के ससुराल दरौंदा थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव से छठी यार का भोज खाने के उपरांत मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहा था कि बंगरे के बारी व चैनपुर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के बीच अज्ञात अपराधियों ने उसके पेट में गोली मार हत्या कर दी । घटना के तुरंत बाद चैनपुर बाजार स्थित एक डॉक्टर का सहायक अपने घर लौट रहा था तब रास्ते पर युवक को छटपटाता देखन उसे अपने क्लीनिक लाया और वहां से स्थानीय मुखिया मीरा देवी के पुत्र रितेश सिंह इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए जंहा डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक युवक शाम करीब 5:00 बजे दरौंदा के विधायक करणजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह के निजी सहायक ब्रजनंदन सिंह के घर आयोजित छठियार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए घर से बाइक से निकला।अपने भाई के ससुराल धनाडीह में खाना खाने के बाद करीब 7:00 बजे घर वापसी के लिए निकला कि बीच रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई ।कहा जा रहा है कि घर से निकलने के बाद कोई युवक उसके साथ हो गया था परंतु वह उसके रिश्तेदार के घर नहीं गया ।बीच रास्ते में ही वह कहीं रुक गया था ।समझा जा रहा है कि वापसी के दौरान वह युवक फिर साथ हो गया व गोरख की हत्या कर दी।घटनास्थल पर गोरख की बाइक व मोबाइल सुरक्षित मिले है। पुलिस ने इस मामले में नया गांव पंचायत के मुखिया मीरा देवी के पुत्र रितेश कुमार सिंह समेत तीन को हिरासत में लिया है ।वह उनसे पूछताछ कर रही है ।कहा जा रहा है कि रितेश मृत युवक के शव को लेकर रेफरल अस्पताल गए थे। मृतक अपने माता व तीन भाइयों का वीडियो कैमरा चला गुजर-बसर करता था ।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों के तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है । चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि मृतक की मोबाइल बरामद कर ली गई है ।उसके सीडीआर निकाले जाने के बाद घटना के विषय में ठोस सुराग मिल पाएगा ।हालांकि पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को उठाया गया है पुछताछ कि जा रही है।

Post a Comment

0 Comments