गौरव बिहार

मजहबी शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा से बच्चो को लैस करे अभिभावक

- मौलाना तौशिफ रजा बनियापुर (सारण) मजहबी शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा से बच्चो देना आवश्यक है ,यह बाते यूपी के बरैली शरीफ आए देश के महान सूफ़ी,पीर हजरत मौलाना तौशिफ रजा खान ने बनियापुर के नेमत टोला स्थित मदरसा दारुल ओलूम रिज़वीया मिस्बाहुल इस्लाम के प्रांगण मे आयोजित तहरीके तालीम कांफ्रेंस को संबोधित करते कही,उन्होंने धार्मिक समाजिक परिप्रेक्ष्य मे हक का पैगाम दिया।वही मौलाना डा शहरेयार ने आहंकार त्याग कर मानव को मानव से प्रेम करने,विश्व बंधुता के लिए कार्य करने का संदेश दिया।मुफ़्ती सुल्तान रजा ने समाज मे फैल रही अशिक्षा पर चिंता जताते युवाओं को शिक्षा की दौलत हसील करने की अपील किया।मौके पर देश के मशहूर शायर मोहम्मद अली फैजी,शहादत रजा हबीबी ने अपनी नात से रात भर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया,शाम से सुबह तक चले इस दस्तार बंदी कार्यक्रम मे दर्जनों शायरों ने भाग लिया ।मौके पर मदरसा के प्रिंसपल मौलाना शकील अहमद कादरी ने बताया कि एक दर्जन मदरसा के छात्रों का दस्तार बंदी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जहा असगर अली अमीर फजले हक इम्तेयाज रहमतुल्लाह सहित दर्जनों ग्रामीण व्यवस्थापक हजारों की संख्या मे श्रोता शामिल थे

Post a Comment

0 Comments