गौरव बिहार

सोनपुर मेले में लगाई गई सहकारिता विभाग के प्रदर्शनी को मंत्री ने किया उद्घाटन

। सोनपुर--विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला मे विभागीय प्रदर्शनी का फीता काटकर इसका विधिवत दीप प्रज्वलित कर सहकारिता विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बुधवार कहा कि मेला मे प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजना एवं विभाग की ओर से की जा रही जनहित कार्यो की जानकारी दी जाती है । प्रदर्शनी में लगाई गई बस्तु को लोग देख और समझ कर वह अपने खेती के पैदावार के बढ़ावा करने के अलावा सरकारी योजनाओं को लाभ कैसे प्राप्त करे इस सारी बातों को प्रदर्शनी में बताई जाती है । जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस प्रदर्शनी में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सके । इसके पूर्व उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने लगायी गयी प्रदर्शनी को बारीकी से निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों से अवगत हुए । इस प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि बैजनाथ यादव भाo प्राo सेo रहे । मंत्री ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व मे महागठबंधन की सरकार गरीबों की कठीनाईयो को दूर करने का काम कर रही । सहकारिता विभाग मुर्गी डेरी फॉर्म पर भी कार्य कर रही है । वही धन प्राप्ति का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने 6 हजार करोड़ का लक्ष्य रखा है । प्रखंड में फल सब्जी के लिए भी सहकारिता विभाग कार्य कर रही है । सभी पैक्सो को 15 लाख रुपए देने की भी सरकार की योजना है । सरकार की योजनाओं की जानकारी के आभाव मे आम लोगों तक लाभ नहीं पहुंच पाता है लेकिन महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार और तेजस्वी के नेतृत्व में गरीब गुरबो के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार के सहकारिता विभाग में कमी ,समस्या या शिकायत हो तो इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे । अगर सुनवाई नहीं होती है तो हमें भी जानकारी दें जिससे तत्वरित करवायी किया जा सके और सहकारिता विभाग को हर स्तर से आगे बढ़ाया जा सके । इस मौके पर डॉक्टर हरिप्रसाद, राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments