गौरव बिहार

प्रधानाध्यापको की बैठक मे बीईओ ने दिए कई टास्क

संकुल स्तर पर तरंग प्रतियोगिता 28 नवंबर तक बनियापुर (सारण) प्रखंड के बी आर सी भवन मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनाथ बैठा की अध्यक्षता मे प्रधानाध्यापको ,शरीरैक शिक्षकों की बैठक हुई ,जिस बैठक मे बी ई ओ ने विद्यालय संचालन सहित सरकार के तत्कालिक निर्देशों से अवगत कराते शख्ती से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया।विद्यालय मे आयोजित तरंग प्रतियोगिता के आयोजन ,अर्धवार्षिक मूल्यांकन प्रतिवेदन,26 नवंबर को अभिभावक संगोष्ठी,बैगलेस शनिवार,बेस्ट ऐप,स्वछता,एफ एल एन सहित कई बिन्दुओ पर जानकारी दिया गया।मौके पर सत्येंद्र मिश्रा आसमोहम्मद अनिल मिश्रा मोहम्मद जलालुद्दीन नजीर हुसैन श्री राम सच्चिदानंद शर्मा राजेश्वर प्रसाद प्रदीप कुमार राकेश मिश्रा नारेन्द्र राय राकेश द्विवेदी सहित सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो ,बेसिक स्कूल ,मध्य विद्यालयों,एव प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments