अमनौर(सारण)प्रखण्ड के बलहा गांव में 24 घण्टा का अखण्ड अष्टयाम का आयोजन हुआ।जिसको लेकर बुधवार को भब्य कलश यात्रा निकाली गई।गाजे बाजे डीजे के साथ सैकड़ो कलश लिए महिलाएं पुरुषों पारंपरिक परिधान से सुशोभित होकर पूजा स्थल से चलकर अमणौर बाजार होते हुए पर्यटक स्थल केंद्र पुरवारी पोखरा पहुँचे,सभी जय श्री राम जय हनुमान,जय जय भवानी का जय जय कारा करते जा रहे थे।जहा आचार्य नागेश्वर तिवारी बीरेन्द्र तिवारी ने मंत्रोउच्चारन के साथ जलभरी की रश्म कराया।इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह,समाजसेवी मयंक कुमार सिंह,ब्रिज मोहन सिंह,भारत भूषण सिंह,ओमप्रकाश सिंह,उपेन्द्र सिंह,अमर ज्योति सिंह,परवीन सिंह,रिंकू सिंह,टिंकू सिंह,निखिल सिंह,रवि रंजन सिंह,अमित कुमार सिंह, रतन दीप सिंह,अमर दीप सिंह,आकाश दीप सिंह समेत सैकड़ो श्रद्धालुओं शामिल थे।
0 Comments