प्रखंड के भीखपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में

। डीडीसी ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज दो के तहत कचरा प्रबंधन कार्यक्रम सभी पंचायतों में चलाए जाएंगे। सिसवन में भीखपुर पंचायत से इसकी शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण अपने कूड़ा को कूड़ेदान में ही डालें। ठोस एवं तरल कचडा के लिए दो प्रकार के डस्टबिन दिए गए हैं। इस डस्टबिन में अलग-अलग प्रकार के कचडा को डालें । इससे हमारा गांव एवं पंचायत स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा। इस बहु उपयोगी योजना में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इसके उपरांत लाभार्थियों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया तथा पैदल रिक्शा ठेला को कचडा संग्रह के लिए रवाना किया गया। ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक कुमारी विभा ने लोगों से इस योजना को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि कचडा फैलने के कारण हम लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है । बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर निर्मित कार्य योजना के अनुसार धूसर जल प्रबंधन के लिए सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि हमारा गांव स्वच्छ ,सुंदर एवं समृद्ध बने। संक्रामक बीमारी का फैलाव नहीं हो सके। इस मौके पर जिला परिषद ब्रजेश कुमार सिंह ,जिला परिषद प्रतिनिधि अवधेश चौहान,सिओ सतीश कुमार, पीओ सुबोध कुमार सिंह,मुखिया दिलीप कुमार साह, मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments