
.
ब्यूरो चीफ अमित कुमार राय
रसूलपुर/सारण.पिछले साल एकमा प्रखंड के कई पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा किसानो से सही समय पर धान नहीं खरीदने के कारण सैकड़ो किसान धान बेचने से वंचित रह गए. ख़ासकर एकमा प्रखंड के चंचौरा पंचायत में यह गड़बड़ी देखने को मिली थी, और इस गड़बड़ी को देखते हुए छपरा के जिलाधिकारी किसानो को जाँच करवाने के लिए आश्वासन भी दिए थे.चंचौरा पंचायत में धान की खरीदारी नहीं होने के कारण किसानो को व्यवसियो के हाथो धान औने पौने भाव में बेचकर गुजारा करना पड़ा था.इसी बात को लेकर प्रखंड प्रमुख ने भी एकमा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष व सहकारिता पदाधिकारी के मिली भगत से ऐसा काम करने को लेकर जाँच की मांग भी की थी. किसान समय से अपनी फ़सल बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन तो कर देते है, लेकिन पैक्स अध्यक्ष सही समय पर धान नहीं खरीदते है, जो की ये किसानो के हित में कतई सही नहीं है. हर साल चंचौरा पंचायत के दर्जनों किसान पैक्स अध्यक्ष से धान बेचने में विफल रह जाते है. किसानो का कहना है की रोज रोज पैक्स अध्यक्ष के दरवाजे पर दौड़ दौड़ कर जाना पड़ता है, लेकिन हम गरीबो की कोई सुनता ही नहीं है, जिस कारण हमलोगो को मजबूरन व्यवसाईयों के हाथे अपना फ़सल बेच देना पड़ता है.
0 Comments