
मेले का उद्घाटन 6 नवंबर को बिहार के उपमुख्यमंत्री करेंगे विधिवत उद्घाटन
सोनपुर--विश्वविख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला उद्घाटन को अब मात्र 45 घंटे शेष रह गए हैं। छह नवंबर को मेले का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे । मेले के तैयारी के लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ मेला को बेहतर लुक देने के लिए सारण के डीएम राजेश मीणा ,एसपी संतोष कुमार ने शुक्रवार के दिन दक्षिण वाहिनी गंगा नदी पहलेजा घाट पहुँच कर उपस्थित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए । कार्तिक पूर्णिमा के दिन राज्य के कोने कोने से भारी संख्या स्नानार्थियों की भीड़ होने की संभावना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लिए गंगा नदी में बैरिकेडिंग , एसडीआरएफ के तैनाती, गोताखोरों , नाविकों, अस्थाई शौचालय ,कपड़ा चेंजिंग सहित , टूटी फूटी सड़क मार्ग को दुरुस्त करने एवं अन्य सुविधाएं व सुरक्षा को लेकर उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए । उसके उपरांत उन्होंने सोनपुर मेले के तैयारी के लेकर सोनपुर मेले में पहुँच कर मेला स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को भी युद्ध स्तर पर उद्घाटन के पूर्व पूर्ण तैयारी हो इसके लेकर कई दिशा निर्देश दिए। पर्यटन विभाग द्वारा मुख्य पंडाल सहित विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी प्रदर्शनियों के स्टाल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्य पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बतादे कि
सोनपुर मेला में प्रवेश करने वाली सड़क समेत आसपास के कई सड़कों की रातोंरात सूरत बदल दी गई है। बिजली, शुद्ध पेयजल, अस्थाई शौचालय, रैन बसेरा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा घाटों पर साफ सफाई की जा रही है । दुनिया में पशुओं के मेले के लिए विख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में घोड़ा,पालतू पशु का आगमन शुरू हो गया है । मेले में ऊनी बाजार,अन्य कपड़ा,खानपान, अनेक तरह के दुकानदार मेले में लाकर दुकान खोलना शुरू कर दिया जिससे मेला गुलजार हो गया है । कई दुकानें खुलने से मेले में चहल पहल तेज हो गयी है ।
मेला के गाय बाजार स्थित डिज्नीलैंड लगाया गया है। यहां झूले तथा बच्चों के खेलने के लिए अनेक साधन उपलब्ध हैं। दूसरे राज्य से परिवहन पर प्रतिबंध के कारण गायें नहीं लाई गई हैं। हाथी व चिड़िया बाजार भी प्रतिबंध के कारण सूने हैं। तीन थियेटर लगाए जा रहे हैं। इस बार युवाओं के आकर्षण का केंद्र यही थियेटर रहेंगे। देवोत्थान को लेकर यहां के मठ-मंदिरों में साधु-संतों का आगमन शुरू हो गया है । साधु संत महात्माओं के रहने तथा भंडारा की व्यवस्था भी शुरू गयी है । रेल ग्राम प्रदर्शनी के तैयारी अंतिम चरम पर है । अपराध अनुसंधान विभाग की प्रदर्शनी भी तैयार हो रही है। श्वान दस्ते का भी प्रदर्शन होना है। प्रतिदिन मेले में किसी न किसी अधिकारी के आगमन का सिलसिला लगा हुआ है। बुधवार को एडीजी, आइजी तथा डीआइजी समेत पुलिस के अन्य पदाधिकारियों ने मेले स्थलों एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए युद्ध स्तर पर तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिए । मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त मात्रा में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती रहेगी साथ ही जगह जगह पर सुरक्षा व्यवस्था व मेलार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कम्युनिटी पुलिस के अलावा अन्य सहयोग कर्ता मेले में निस्वार्थ भाव से मेलार्थियों को सेवा करेंगे । सारण डीएम, एसपी के निरीक्षण के क्रम में उपस्थित रहे सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार, एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ,डीसीएलआर अखिलेश कुमार के अलावा प्रखंड व अंचल के साथ-साथ सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम, हरिहरनाथ ओपी प्रभारी सहित पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहे ।
0 Comments