
एकादशी के दिन एक दर्जन चुनरी मां कालरात्रि के मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया
सोनपुर---हरिहर क्षेत्र सोनपुर के दक्षिण वाहिनी गंगा नदी पहलेजा घाट व नारायणी नदी सहित अन्य स्नान घाटों पर एकादशी व्रत करने वाले व्रतधारियों सहित अन्य स्नानार्थियों ने पहुंचकर स्नान कर हरिहरनाथ मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना विधि विधान के साथ किया तो वहीं दूसरी ओर सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग स्थित मां कालरात्रि मंदिर के गर्भगृह में स्थापित माता के पिंड पर मिन्नत पूरा होने पर देवत्थान के दिन कई भक्तों ने चुनरी चढ़ाया वैसे तो सालों भर यहां भक्तों का आवागमन लगा रहता है लेकिन विशेष मुहूर्त एवं शुभ दिन काफी संख्या में भक्तगण मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना एवं मन्नत उतारते हैं । शुक्रवार को सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड स्थित पंजवार निवासी सुनील कुमार सिंह सपरिवार मंदिर में पहुंचकर मन्नत पूरा होने के उपलक्ष में चुनरी चढ़ाया। श्री सिंह ने कहा कि मेरा छोटा भाई राजीव रंजन का इसी वर्ष झारखंड के रांची में डीएसपी के पद पर चयन हुआ है अपने भाई की मन्नत उतारने यहां पहुंचा हूं वही सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र के सम्होता निवासी संजय सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेवरहिया की बबीता सिंह ने भी चुनरी चढ़ाया ज्ञात हो कि लगभग 550 वर्ष पूर्व गांव के पूर्वजों ने अपने प्रवास के दौरान मां कालरात्रि की मूर्ति स्थापित कर गांव का बसावट तैयार किया धीरे-धीरे समय बदला आज भव्य मंदिर विशाल सभागार विवाह भवन आदि सामाजिक हित में निर्माण कार्य हो चुका है जहां पर आस-पड़ोस ही नहीं दूरदराज से भी लोग पहुंचकर शादी विवाह या शुभ कार्य में इसका लाभ उठाते हैं और मन्नत पूरा होने के बाद 22 मीटर की चुनरी माता के पिंड पर चढ़ाते हैं । मंदिर के पुजारी ब्रजेशा नंद मिस्र एवं रत्नेश आनंद मिश्र उर्फ सोना बाबा के अनुसार सच्चे हृदय से माता के मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों को कभी निराश होकर माता नही अपने दरवार से वापस करती है । हर भक्तों को मन्नत जरूर माँ पूरा करती है ।
0 Comments