रिपोर्ट बीटू यादव
मांझी/सारण।राजद के वरिष्ठ नेता व सारण एमएलसी के पुर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने मांझी प्रखंड के ताजपुर,मांझी सहित सारण जिले के विभिन्न प्रखंडो में गरीबों,असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान राजद नेता ने कहा कि हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर हमारे द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। एक पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार शिक्षा बेरोजगार तथा कानून व्यवस्था को ठीक करने में लगी है तथा जल्द ही इसका रिजल्ट सब को देखने को मिलेगा सबसे पहले बिहार में बेरोजगारों को रोजगार देने का बर्तमान सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम होगा इसको लेकर वर्तमान सरकार कृत संकल्प है।