छपरा : गुरुवार को स्वामी विवेकानंद संघ कोहबरवां(आर्य नगर) में स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती(राष्ट्रीय युवा दिवस) मनाई गई। जिसमें लाटू महाराज पाठशाला के लगभग 300 बच्चे के द्वारा प्रभात फेरी निकली गई। सभी बच्चे ने स्वामी जी के विचारों को बोल-बोलकर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उक्त प्रभात फेरी कोहबरवां, बेलवनियां, दुर्ग टोला, राजा छपरा, बसहियां, गोरिया टोला, झुमक टोला, बतानी, विरन टोला गांवों से होते हुए पुनः संघ में पहुंचा ।
इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने स्वामी जी के संक्षिप्त जीवनी से अवगत कराया। साथ ही साथ संघ के कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, उपसचिव विशाल कुमार, सदस्य नीरज कुमार, राधा कृष्णा सिंह, नवीन सिंह, जीतू, रवि, अभिषेक, मोनी, प्रियंका एवं अन्य उपस्थित थे।
0 Comments