
हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा के राजकीय मध्य विधालय के प्रांगण मे बहुजन समाज की एक बैठक आहूत की गई।जिसमे हसनपुरा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत के बुद्धजीवी व गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष एक कमेटी का गठन किया गया।कमेटी का गठन सभापति सह अध्यक्षता अब्दुररहमान अंसारी तथा बैठक का संचालन चंद्रशेखर राम ने किया।इस दौरान अध्यक्षता कर रहे श्री अंसारी ने बताया की इस बार प्रखंड स्तरीय भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाया जाएगा।जिसके लिए प्रत्येक पंचायत से दो-दो कार्यकारिणी का सदस्यों का भी चयन किया गया है।साथ ही सर्वसम्मति से आगामी 23 अप्रैल को प्रखंड स्तरीय बाबा साहब का जयंती मनाने का दिन निर्धारित कर दिया गया है।जिसके सफल संचालन हेतु एक समिति का गठन हुआ है जो क्रमशः अध्यक्ष त्रिलोकी कुमार राम,उपाध्यक्ष उमेन्द्र कुमार राम,सचिव दिलीप कुमार राम,उपसचिव विजय राम,कोषाध्यक्ष कुणाल शर्मा,उपकोषाध्यक्ष उमेश कुमार को बनाया गया।मौके पर कार्यकारिणी सदस्य तबरेज आलम उर्फ़ सोनू, बीरु राम,सौरभ राम बीरबहादुर राम,संजय राम,नन्दलाल राम,प्रमोद राम,सुनील जी,अकलेन्द्र राम,शिवशंकर राम,अशोक राम,बसंत राम,नंदकिशोर राम,उमेश चौधरी,राजेश राम,जयप्रकाश राम,ललन राम,मनोज राम,ब्रिज कुमार साह आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।
0 Comments