गौरव बिहार

सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं और बालिकाओं को विधान परिषद सदस्य ने दी गयी प्रमाण पत्र

सोनपुर -- बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद द्वारा संकट मोचन मंदिर, सबलपुर सोनपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चल रहे सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं और बालिकाओं को प्रमाण पत्र सोमवार को वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सह भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेन्द्र गुप्ता ने किया एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गया से नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो. गुप्ता ने कहा कि बिहार संस्कृतिक विकास परिषद के द्वारा जो प्रकल्प चलाया जा रहा है जिससे आस-पड़ोस के पंचायत के सभी लोगों को विशेष लाभ प्रदान कर रहा है।यह पत्र इनके जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए यह संस्थान स्वरोजगार हेतु विशेष भूमिका निभा रही है। प्रशिक्षित महिला अपने कार्य से अपने परिवार और समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। कार्यक्रम में सबलपुर में पहली बार रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकालने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख सूबेदार सिंह, प्रान्त संयोजक डॉ. अवधेश कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष बिनोद सम्राट, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. त्रिभुवन झा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख शम्भू सिंह, भाजपा नेता नरेशू सिंह, सुशील सिंह, राजेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, पुतुल कुमारी, पिंकी कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवन्त कुमार, संजीत कुमार, प्रिंस कुमार, कुंदन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी आशुतोष कुमार ने किया।

Post a Comment

0 Comments