सिसवन (सिवान):
चैनपुर ओपी पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बखरी चचरी पुल के समीप शराब का अवैध कारोबार चल रहा।पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई जिसमें मधवापुर गांव निवासी राघव यादव को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।बताया कि सोमवार को कागजी प्रक्रिया के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
दूसरी तरफ ओपी पुलिस ने शिवरी गांव निवासी पप्पू यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया।
0 Comments