गौरव बिहार

इमादपुर के टिम ने 39 रन से हराया मटियार के टिम को

माझी प्रखंड के ऊथारना गांव स्थित जय मां काली मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मैच शनिवार को इमादपुर बनाम मटियार के बीच खेला गया. जिसका उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष धनंजय ठाकुर और मटियार पंचायत के पूर्व मुखिया पति जयप्रकाश महतो ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इमादपुर की टीम ने 12ओवर में 145 रन का बनाकर मटियार टीम की लक्ष्य दिया। वहीं जवाबी पारी खेलते हुए मटियार की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर 39रन से मैच हार गया। मैन ऑफ द मैच मटियार क्रिकेट टीम के आनंद कुमार को दिया गया. वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट में एम्पायर कि भूमिका अनिल सिंह व नीरज पाण्डेय ने निभाया. कमेंट्री ब्रजेश सिंह, व सोनू ने किया. उक्त मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक राजू सिंह, ब्रजेश सिंह सहित विवेक सिंह, अशोक,कुंद, नीरज, मोतीलाल, मंटू ,उज्जवल, गोलू, अभय, परदेसी, समेत सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments