सोनपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सोनपुर अंचल कमिटी की ओर से भाजपा हटाओ, देश बचाओ अभियान के तहत नया भारत बनाओ आभियान के तहत सोनपुर प्रखंड के संबलपुर के चारो पंचायत में भ्रमण करते हुए पदयात्रा पर बीजेपी के कूटनीतिक चाल से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसान,मजदूरों छात्र नौजवानों को आगाह किया गया जिसके माध्यम से जनजागरूकता आभियान चला कर देश की एकता और अखंडता गंगा जमुनी संस्कृति और आजाद भारत की उपलब्धियों की हिफाजत के लिए इस आभियान को तन मन धन से सहयोग करने तथा जन सत्याग्रह में अपनी भागीदारी देकर नफरत फ़ैलाने वाले भाजपा आरएसएस कि राजनीति को शिकस्त देने की अपील करते हुए पदयात्रा निकली। सीपीआई अंचल कमिटी
पूर्व सचिव ब्रज किशोर शर्मा ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है और सरकार सिर्फ हवा हवाई बातें कर रही है । ना ही भ्रष्टाचार कम हो रही है ।

ना ही महंगाई कम हो रही है। न हीं बेरोजगारी कम हो रही है । यह सरकार की कूटनीति चाल भगवान के नाम पर वोट हासिल कर लोगों को गुमराह कर रही है वहीं बिहार में सामान्य शिक्षा नीति लागू करने ,भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने ,अफसरशाही खत्म करने ,बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की है ।
इस पद यात्रा में शामिल रहे सीपीआई अंचल कमिटी के सचिव डॉ नरेंद्र राय , पूर्व सचिव ब्रज किशोर शर्मा, एल पी वाई उच्च विद्यालय सबलपुर के पूर्व प्रधानाध्यापकमाधव राय,विजय कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया एवं नुक्कड़ सभा के रूप मे संबलपुर कचहरी बाजार में समापन हुआ।
0 Comments