
सोनपुर । सोनपुर लोक सेवा आश्रम में भगवान सूर्य और शनि देव के वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर 24 घण्टे का अखंड अष्टयाम का आयोजन रविवार को किया गया वही सोमवार को भगवान सूर्य और शनि देव के वार्षिक स्थापना दिवस मनाया जाएगा । उक्त बात की जानकारी देते हुए लोक सेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत शिरोमणि विष्णु दास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि वार्षिक पूजा उत्सव कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को भगवान सूर्य देव और शनि देव की पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम के अलावा भंडारा का आयोजन किया गया है। वार्षिकोत्सव का संदेश देते हुए मौनी बाबा ने कहा- भगवान सूर्य प्रत्यक्ष देव है। ये हमारे सभी अच्छे-बुरे कर्मों को देखते है। स्वास्थ्य और स्वांग के मालिक हैं। सूर्यदेव इनकी उपासना से जीवन रोगमुक्त होता है। इसलिए सूर्योपासना, भगवान सूर्य को जल अर्पण करना, सूर्य की स्तुति करना, उनके मंत्र का जप करना, आरोग्य दायक और सुखकारक होता है। मौनी बाबा ने शनिदेव की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान शनिदेव पिछड़े, अपेक्षितों दुःखी प्राणियों के दुःख को दूर करने वाले देव हैं। पिछड़ों को आगे बढ़ाने वाले शनिदेव है । इसलिए शनिदेव की आराधना भी करनी चाहिए। शनि भगवान का मंत्र जप कर उनकी विशेष कृपा प्राप्त की । मौनी बाबा ने यह भी बताया कि इस आयोजन में अनेक साधु-संत महात्मा और पटना,वैशाली ,छपरा ,मुजफ्फरपुर, सहित अन्य क्षेत्रों के अलावा सैकड़ो भक्तजन भगवान सूर्य और शनि देव का दर्शन करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे साथ ही इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर महाभंडारा का प्रसाद ग्रहण करेंगे ।
0 Comments