
सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग पंचायत के शोभेपुर गांव में अनामिका ऑर्थोपेडिक सेंटर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के सौजन्य से निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को शोभेपुर मिडिल स्कूल प्रांगण में किया गया। इस शिविर के माध्यम से कुल 138 लोगों को बीoपी, मधुमेह ,टीवी रोग, ब्लड शुगर,हृदय रोग सहित अन्य रोगों का निः शुल्क इलाज करते हुए मुफ्त में दवा गरीबों के बीच वितरण किया गया । इस मौके पर डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मानव का सेवा करना एक डॉक्टर का परम कर्तव्य है, इतना ही नहीं गरीबों के सेवा से ही पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह में एक बार जरूर निःशुल्क शिविर लगाकर गरीबों असहाय पीड़ितों को इलाज करते हैं । उन्होंने कहा कि हाजीपुर पुरानी गंडक पुल जोहरी बाजार में भी गरीबों को इलाज करते हैं वही समाजसेवी उदय कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर पंकज कुमार सिंह जो अपने गांव के आसपास के लोगों को छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियों को भी इलाज कम कीमत पर करते हैं और समय-समय पर वे शिविर लगाकर गरीबों को मुफ्त इलाज व दवा का वितरण करते हैं जो एक सच्चे समाजसेवी ,मानव धर्म ,कर्तव्यनिष्ठ पुरुष का जो पहचान है वह पंकज कुमार सिंह में समाहित है। वे सदैव गरीबों के लिए काफी मददगार व्यक्ति हैं। वहीं उपस्थित शिविर में अन्य लोगों ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से गरीबों ,असहाय पीड़ितों जो पैसे के अभाव में वे सही से किसी प्रकार के जाँच या इलाज नहीं करा पाते हैं ऐसे में शिविर के माध्यम से निशुल्क इलाज जांच एवं मुफ्त में दवा मिलती है जो काफी कारगर साबित हो रहा है ।
0 Comments