सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत चीरा टोला ग्यासपुर में संत शिरोमणि साहिब जी सरकार के 15वे परिनिर्वाण दिवस पर ग्यासपुर महोत्सव का आयोजन किया गया संत शिरोमणि साहिब जी सरकार के परिनिर्वाण दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे महोत्सव के दौरान संत शिरोमणि साहिब जी सरकार के समाधि स्थल पर चादर पोशी और पूजा अर्चना की गई
आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी भोला शुक्ला केशव पांडे बद्री नारायण मिश्र कार्तिकेय शुभम कुमार मिश्र आदित्य के नेतृत्व में 51 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्र उच्चारण करते हुए पूजा अर्चना की महोत्सव के दौरान देश विदेश से हजारों की संख्या में संत शिरोमणि साहिब जी सरकार के अनुयाई ग्यासपुर पहुंचे व समाधि स्थल पर माथा टेका उनके 15 में परिनिर्वाण दिवस के शुभ अवसर पर उपस्थित रहे इस संबंध में साहिब दरबार के पीठाधी पति देवेंद्र कुमार ने जानकारी की पूज्य साहब जी ने 2008 में अपना शरीर त्याग दिया वह हिंदू मुस्लिम दोनों संप्रदाय को मानते थे उनके दिगंत होने पर उनकी समाधि यहां बनाई गई जहां प्रतिवर्ष उनके भक्तों द्वारा समाधि पर चादर पोशी कर माथा टेक आशीर्वाद लेते हैं महोत्सव में स्थानीय लोगों के अलावा गोरखपुर देवरिया कुशीनगर नेपाल आजमगढ़ कोलकाता सहित कई जगहों से आए हुए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।