गौरव बिहार

बेहतर स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहना जरुरी है:-- ई• प्रभात रंजन

सोनपुर । जीवन में कुछ विशेष करने के लिए बच्चों के स्वास्थ्य का ठीक रहना जरुरी है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहना जरुरी है। इसके लिए शारीरिक शिक्षकों की जिम्मेदारी अहम है। शारीरिक शिक्षकों के प्रयास से ग्रामीण बच्चों को फिट रखने के साथ एक बेहतर खिलाड़ी भी बनाया जा सकता है उक्त बातें संगठन प्रमुख शिक्षक सह समाजसेवी ई• प्रभात रंजन ने कही। इसके लिए रविवार को सोनपुर प्रखंड के जेआईआईटी कैंपस मे गरीब रक्षक आर्मी द्वारा संचालित जड़भरत यूथ क्लब मे शारीरिक तीन दिवसीय प्रशिक्षण में क्लब के उपाध्यक्ष सह मास्टर ट्रेनर वैभव सिंह द्वारा बताया गया कि शारीरिक शिक्षक बच्चों के बॉडी मास्क इंडेक्स पर विशेष ध्यान देंगे। बॉडी मास्क इंडेक्स के तहत यह देखा जाता है कि बच्चों में उम्र और वजन के आधार पर लंबाई बढ़ रही है। यदि ऐसा होता है तो बच्चों का बॉडी मास्क इंडेक्स लेवल सही माना जाएगा। खेलो सोनपुर गेम्स की तरफ से क्लब से जुड़े बच्चो का कार्ड बनेगा। इस कार्ड को स्कैन करने पर बच्चों के संबंधित सभी जानकारी मिल जाएंगे। इसमें बच्चों का नाम, पता, शरीर का वजन, लंबाई और स्वास्थ्य संबंधित कई अन्य जानकारी उपलब्ध रहेंगे। खेलो सोनपुर गेम्स का टेस्ट के लिए दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में पांच से आठ वर्ष के बच्चे जो वर्ग प्रथम से लेकर तृतीय में पढ़ते हो। दूसरे ग्रुप में नौ से लेकर 18 वर्ष के बच्चे जो वर्ग चतुर्थ से लेकर 12 वीं में पढ़ते हो। पहले ग्रुप के बच्चों के लिए बॉडी मास्क इंडेक्स, कॉर्डिनेशन और फलैमिंगो बैलेंस टेस्ट को शामिल किया गया है। जबकि दूसरे ग्रुप के बच्चों के लिए फ्लेक्सिबिलीटी, स्पीड टेस्ट और शक्ति टेस्ट को शामिल किया गया है। साथ ही फिट एंड रिचेस टेस्ट के अंतर्गत 50 मीटर दौड़ के साथ छह सौ मीटर दौड़ को शामिल किया गया है। यदि बच्चों में विकास होता है तो उसे ए प्लस ग्रेड मिलेंगे। जिन बच्चों में विकास का स्तर सामान्य रहेगा, उसे ए ग्रेड और विकास का स्तर सामान्य से भी कम रहने वाले बच्चों को ए माइनस ग्रेड मिलेगा। ये तीनों प्रकार के ग्रेड बच्चों के रिपोर्ट कार्ड में क्लब मे सबमिट होता रहेगा जिसका रिपोर्ट बच्चो के अभिभावक क्लब प्रभारी सह लैब इंस्ट्रॅक्टर अंजलि सिंह से प्राप्त कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments