गौरव बिहार

सिवान जिले की छोटी बड़ी खबरें

सिसवन(सीवान) चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर सीवान मुख्य मार्ग पर चैनपुर स्कूल के समीप बीती रात एक ट्रक ने ऑटो को अपने चपेट में ले लिय.इस हादसे में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक ऑटो चालक चैनपुर निवासी रामचंद्र पटेल के 52 वर्षीय पुत्र प्रयाग पटेल था.बताया गया कि आटो चालक प्रयाग पटेल रोज की तरह सवारी को उसके गंतव्य स्थान तक छोड़कर अपने घर लौट रहा था तभी सीवान के तरफ से तेज गति में सिसवन के तरफ जा रही एक ट्रक, ऑटो को सामने से रौद दिया जिसमें ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और ट्रक अनियंत्रित होकर एक लोहे के खंभ में टकरा गई.घटना की सूचना पर गश्ती में तैनात एएसआइ संतोष ठाकुर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोरस्टमार्टम के लिए सिवान भिजवाया.इधर घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पति के मौत के बाद पत्नी लालती देवी का रो रो कर बुरा हाल. बताया गया कि ऑटो चालक की पांच बेटियां और दो बेटे हैं.जिसमें चार बेटियों व दो बेटों की शादी करनी है।
सिसवन सिवान।सिसवन अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर चार लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया है।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा में कृषि विभाग द्वारा किसानों को मिलने वाले सब्सिडी के विषय में दी गई जानकारी। बताते चलें की कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा सरकार से मिलने वाले सब्सिडी के विषय में जानकारी दी गई। वही किसानों को बताया गया की कैसे अधिक अनाज का पैदावार कर सकते हैं।
हसनपुरा सिवान। हुसेना बंगरा के एक दुकानदार से मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस द्वारा प्रथमिकी के दर्ज करने के बाद से करवाई सुरु कर दी गई।पुलिस द्वारा गुरुवार को कई जगहो पर इस को लेकर छपेमरी की गई। बताया जा रहा है की हुसेना बंगरा के रहने वाले राम एकबाल सिंह द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर रंगदारी मांगने तथा पुत्र एवं पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा मामले काफी गंभीरता से लिया गया है तथा इसको लेकर गुरुवार को पुलिस द्वारा कई जगहों पर छपेमारी की गई।
गभीरार गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई रघुनाथपुर सिवान स्थानीय थानाक्षेत्र के गभीरार गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने से स्वजन की रो रो कर बुरा हाल हो चुका है । घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है । युवक की देर रात्रि तक घर नही लौटने से स्वजन चिंतित थे । मृतक युवक गभीरार गांव निवासी सुखारी राम का 20 वर्षीय पुत्र दिलीप राम बताया जा रहा है।मृतक युवक की शव को पुलिस में पंचनामा बना कर शव को गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के संबन्ध में बताया जा रहा है कि दिलीप गांव में नवरात्र को लेकर चल रहा कार्यक्रम देखने के लिए गए हुए थे ।वही लौटने के क्रम में गभीरार सुभ हाता मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी हालत में सड़क पर गिरा पड़ा था।चार बजे सुबह में जब टहलने निकले कुछ लोग ने शव को देखने के शिनाख्त कर स्वजन को सूचना दी ।जिसके साथ ही घटना स्थल पर पहुँचते ही रोने की चीख से आस पास के लोगो की आँख आसुओ से भर गया । स्वजन द्वारा इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी ।घटना स्थल पर थाना प्रभारी मोहम्मद तनवीर आलम ने पुलिस बल के साथ पहुच कर शव को पंचनाम बना कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया ।समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नही हुई है ।इस मामले में थाना प्रभारी मोहम्मद तनवीर आलम में बताया कि स्वजन द्वारा अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान गए हुए है ।लिखित आवेदन मिलने के साथ मामला दर्ज कर लिया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments