सिसवन सिवान। सिसवन प्रखंड प्रमुख द्वारा कचरा प्रबंधन के कार्यों की गई जांच। प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह द्वारा मंगलवार को सिसवन प्रखंड के भागर पंचायत अंतर्गत बने कचरा प्रबंधन के कार्यों की जांच की गई जांच के दौरान उन्होंने कचरा के रखरखाव को लेकर देखा तथा सही तरीके से कचरा के रखरखाव को लेकर उनके द्वारा सलाह दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सबसे अच्छा यह ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कराया गया है जिससे आने वाले समय में सभी को लाभ मिलेगा।
सिसवन प्रखंड के विभिन्न पंचायत में विकास मित्रों द्वारा होने वाले कार्यों की अधिकारियों ने की समीक्षा। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में विकास मित्रों द्वारा सरकार द्वारा चलने वाली योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है वहीं अधिकारियों द्वारा होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई तथा कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जांच की गई।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा के स्कूल वा कॉलेज में इंटर की सेटअप परीक्षा का अधिकारियों ने की जांच बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों वा कॉलेजों में इंटर की सेटअप परीक्षा चल रही है जिसकी जांच अधिकारियों द्वारा की गई गौरतलब हो की परीक्षा में पूरी तरह से सही ढंग हो इसको लेकर अधिकारियों द्वारा विशेष हिदायत दी गई।
b>हसनपुरा प्रखंड के मन्द्रापाली में पहली बार हिन्दू तथा मुसलमानो ने मंगलवार को पंचायत कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। वही जयंती में उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जदयू के युवा जिलाध्यक्ष सह मुखिया श्री राम ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को देश के महान सपूत सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाती है। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में अनेक महान व्यक्ति हुए हैं उनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक सरदार वल्लभ भाई पटेल भी एक थे।
रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के खुजवा में महिला मुखिया के दरवाजे पर गोली चलने एवं पथराव करने के मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिक दर्ज करने के बाद से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के खुजवा गांव के रहने वाले मुखिया आरती देवी के दरवाजे पर रविवार को कुछ लोगों द्वारा गोली चलाने एवं पथराव करने का आरोप लगा है इस मामले में मुखिया की सास द्वारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 Comments