17 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ का महापर्व आज 4 दिन बाद सूरज उगते ही संपन्न हो गया।व्रती तोड़ेंगे 36 घंटे से जारी निर्जला व्रत। हसनपुरा में छठ पूजा का महापर्व आज संपन्न हो गया। 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ 4 दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. छठ पूजा में सूर्य भगवान और माता छठी की पूजा की जाती है. माता छठी सूर्य भगवान की मानस बहन हैं. छठ पर्व में महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं. छठ पूजा के दौरान बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के हर शहर और गांवों में धूम रही. छठ पूजा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची. इसके बाद सूर्य उगते ही संतान की सुख समृद्धि, अच्छे सौभाग्य और सुखी जीवन के भगवान से कामना की। वही छठ पूजा को लेकर सोमवार की सुबह हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा हसनपुरा अंचलाधिकारी द्वारा छठ घाटो का जायजा लिया गया।
रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर में उदयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ व्रत।बताते चले की रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ छठ व्रत मनाया गया।वहीं सोमवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही छठ व्रत संपन्न हो गया।
सिसवन सीवान। सिसवन में छठ व्रत को लेकर बने कंट्रोल रूम से अधिकारियों ने छठ व्रत के घाटों का लिया जानकारी। बताते चले की सिसवन प्रखंड में छठ व्रत को देखते हुए प्रखंड कार्यालय पर कंट्रोल रूम मनाया गया था जहां से नंबर भी जारी किए गए थे वहीं सोमवार की सुबह तक बने कंट्रोल रूम में अधिकारी जम रहे तथा छठ घाटों के जानकारी लेते रहे।