मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत सिसवन में लोगों को मिलेंगे बस



 सिसवन सीवान।मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत सिसवन प्रखंड में 7 लोगों को आवंटन किए जाएंगे 5 लाख के सब्सिडी पर बस इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सिसवन प्रखंड कार्यालय पर पंचायत विकास मित्र एवं जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान जानकारी दी गई । वही सब्सिडी का लाभ उठाने वाले व्यक्तियों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस तथा दसवीं पास होने का प्रमाण पत्र लगाना होगा बैठक के दौरान सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह अंचलाधिकारी सतीश कुमार भी मौजूद रहे ।


आवास सहायक के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठक



सिसवन सीवान। सिसवन प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आवास सहायकों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायत में  आवास के अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने को लेकर उनके द्वारा कहा गया।


 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सूखा राशन का किया गया वितरण।



हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को सूखा राशन का वितरण किया गया। हालांकि इसके पहले अनाज का सही व सुचारु ढंग से वितरण हो इसके लिए प्रभारी सीडीपीओ कुमारी उषा सिंह की ओर से संबंधित महिला पर्यवेक्षिका को विशेष निर्देश जारी किया गया था। जहां महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। 





अंचल कार्यालय में लोगों ने दिए आवेदन

रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर 2 लोगों द्वारा दिया गया आवेदन।बताते  चले कि रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर 2लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में अंचल कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई।




पागल सियार के काटने से महिला हुई घायल


हसनपुरा सिवान। हसनपुर प्रखंड के रहने वाली एक महिला को पागल सियार ने उसे समय काट लिया जब महिला शौच करने को लेकर गई थी। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की पहचान हसनपुरा के रहने वाली मालती देवी के रूप में हुआ है। पीड़ित महिला का इलाज निजी डॉक्टर के क्लीनिक में कराया गया।


सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुए घायल

रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर माझी मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुए घायल। बताते चले कि रघुनाथपुर माझी मुख्य सड़क पर  शुक्रवार की देर साम हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए घायल व्यक्ति की पहचान छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।