सिसवन सिवान।सिसवन थाना परिसर में गुरुवार को अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिसवन थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 58 आग्नेयास्त्रों की भौतिक सत्यापन किया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि भौतिक सत्यापन का अंतिम तारीख 15 फरवरी था जो कि आज समाप्त हो गया।
सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र चैनपुर ओपी पुलीस ने गुरुवार को चैनपुर सीवान मुख्य मार्ग अंबेडकर चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. ओपी प्रभारी श्रवण पाल ने बताया की वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर दो पहिए वाहन के इंश्योरेंस, फिटनेस ड्राइवरी लाइसेंस व हेलमेट की जांच की गई जिसमें जरूरी कागजात व हेलमेट नहीं लगाने वालों से पाँच हजार रूपए की चालान काटा गया.इधर पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मचा गया।
रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर प्रखंड में हुए प्रखंड उप प्रमुख के चुनाव में श्रीमती बेबी देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। बताते चले कि उप प्रमुख के त्यागपत्र देने के बाद से उप प्रमुख का पद खाली हुआ था जिसके बाद उप प्रमुख को लेकर पुनःचुनाव कराए गए जिसमें श्रीमती बेबी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में चौथे दिन यानी गुरुवार को लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया गया। यह सत्यापन बीडीओ सह प्रभारी सीओ राजेश्वर राम के नेतृत्व व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार की उपस्थिति में किया गया। जहां चौतगे दिन थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 23 सहित कुल 93 अनुज्ञप्तिधारियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान बीडीओ सह प्रभारी सीओ श्री राम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को निर्भीक, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। यह भौतिक सत्यापन आगामी 15 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। जहां थाना क्षेत्र के लाइसेंसधारी अपने-अपने आग्नेयास्त्रों की भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगें।
हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाने के विभिन्न गांवों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा को गुरुवार की संध्या प्रशासन की देख-रेख में शांतिपूर्ण विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों ने मंगल कामनाओं के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय जलाशय में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया। वहीं महिलाओं ने विदाई के पूर्व माता को खोंइछा दिया। इसके बाद श्रद्धालु मां की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। वही मां की प्रतिमाएं को पूरे नगर भ्रमण करवाया गया। मां के प्रतिमाओं को देखने के लिए भक्तों की भीड़ माता के अंतिम दर्शन को कतारबद्ध रही। हालांकि विसर्जन से पूर्व जुलूस नगर पंचायत के करमासी में गाजे-बाजे के साथ निकला। जबकि प्रखंड क्षेत्र के हरपुर कोटवा, पसिवड़, बेचन गिरि के मठिया, उसरही, धुमनगर व सारण जिले के खजुवान गांव के जुलूस डीजे व आर्केस्ट्रा के धुन पर निकला। जहां डीजे व आर्केस्ट्रा में अश्लील गानों खूब बजे। वही पूजा समिति के सदस्यों ने भी खूब बार-बालाओं के साथ खूब थिरके। इन गांवों में जिले के वरीय अधिकारियों का आदेश की धज्जियां खूब उड़ी।





0 Comments