रसूलपुर/सारण.ऐतिहासिक बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय एथलीट व झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक ने सुबह पहुँचकर अपने पत्नी तनूजा सिंह के साथ पुजा अर्चना कर समाज व क्षेत्र में शांति व विकास करने की कामना किए.पुजा अर्चना करने के बाद एकमा प्रखण्ड में पहले से सुनिश्चित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिए.
इसी के सन्दर्भ में पचुआ गाँव में एक पुस्तकालय में करीब 20 जोड़ा बेंच भी दिए तथा इसके साथ ही कई उपयोगी किताबों को देने का वादा किए.पुस्तकालय के संचालक सुभाष सर,विजय सर,सहयोगीअखिलेश कुमार, मो0 शरीफ,अभिषेक,पृथ्वी आदी ने विकास सिंह का काफी प्रशंसा किए और बताए की आपकी दरियादिली समाज में कमजोर बच्चों को आगे बढ़ा रही है.इसी के साथ विकास सिंह ने छपरा जंक्शन पर गरीब, असहाय करीब दो सौ बच्चों को खाना खिलाये.इस पुरें कार्यक्रम में विकास सिंह का साथ दे रहे दीपक सिंह,टीटू सिंह, मिठू सिंह, धनु बाबा,मनोज सोनी,धन जी, बेदांत बाबू के अलावा कई और बच्चे मौजूद रहे.


0 Comments