सिसवन सिवान।शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर 317 लोगों पर 107 धारा के तहत सिसवन थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न  कराने को लेकर सिसवन थाना पुलिस द्वारा अभी तक 317 लोगों पर 107 धारा के तहत  कार्रवाई की गई है।


हसनपुरा सिवान।सिसवन हसनपुरा मुख्य सड़क पर बाइक सवार गिरा पैर टूटा हुआ घायल। सिसवन हसनपुरा मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर एक बाइक सवार घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा बाइक सवार को निजी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई। घायल बाइक सवार की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रहने वाले मिथुन कुमार के रूप में हुई है।


रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर में कुर्ता फाड़ होली का हुआ आयोजन। रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ लोगों द्वारा आज होली पर्व मनाया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों द्वारा कल भी होली पर्व मनाया गया है। वही कुर्ता का होली का हुआ आयोजन जिसकी तस्वीर सामने निकलकर आई हुई है।