सिसवन सिवान।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्यासपुर गांव से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी आस महम्मद तथा सोहेल आलम बताया जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सीवान न्यालय भेज दिया गया।




सिसवन सिवान। सिसवन ब्लॉक पर हंगामा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बताते चल के सिसवन थाना पुलिस द्वारा सिसवन ब्लॉक पर हंगामा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के बजड़हीया गांव के रहने वाले चंदन कुमार के रूप में हुई है। बाद में जब चंदन कुमार का मेडिकल जांच कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपी को सिवान  न्यालय आगे की कार्रवाई करने के लिए भेज दिया गया।



सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी मनोज साहनी की पत्नी अनीता देवी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।




 हसनपुरा सिवान।हसनपुरा में बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। जहां सुबह 9 बजे से बूंदाबांदी ने आम जनजीवन को  अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बूंदाबांदी ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। बाजार सहित मुख्य सड़कें सन्नाटा दिखा। लोगों ने अधिकांश समय बिस्तर में ही गुजारना उचित समझा। मौसम की मार से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बदहाल रही।




हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के एम एच थाना क्षेत्र के सेमरी गाव में हुई दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस जांच में जुटी। घटना एम एच नगर थाना क्षेत्र सेमरी गांव की बताई जा रही है।



रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर में आग्नेयास्त्रों के भौतिक सत्यापन का समय सीमा हुआ समाप्त। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में लोग लाइसेंस पर आग्नेयास्त्र रखें है जिसका भौतिक सत्यापन होना था। वही भौतिक सत्यापन को लेकर आज जारी पत्र के अनुसार अंतिम तारीख थी जो की समाप्त हो गई।