एकमा सारण।सपनो को साकार करेगी बेटी पलक यह बातें राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह द्वारा एकमा प्रखंड के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानाडीह गाँव मे दिलीप सिंह के लड़की  पलक कुमारी को सम्मानित करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से आगे चल रही है तथा लड़कियों के चलते आज माता-पिता का सर समाज में ऊंचा हो रहा है।बताते चलें कि पलक कुमारी अपने स्कूल में अच्छे अंक से परीक्षा पास हुई है। इसके बाद से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय एथलिट विकास सिंह द्वारा 5000 की नगद राशि के साथ विशिष्ट पुरस्कार देकर पलक कुमारी को सम्मानित किया गया।मौके पर धनु दुबे, रंजित ओझा, छुरी सिंह सुबोध सिंह ,मिठू,शनिकांत चौबे, साथ मां भारती के डायरेक्टर उमाशंकर चौबे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।