सिसवन सिवान। सिसवन थाना क्षेत्र के  सोनबरसा गांव में हुई मारपीट की घटना में मनक यादव व  उनकी पत्नी लीलावती देवी घायल हो गई। चारों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायलों ने इसकी सूचना थाने को दी है।


हसनपुरा सिवान।हसनपुर में छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं की बाजारों में उमड़ी भीड़।हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ छठ व्रत किया जा रहा है।वही छठ व्रत के दौरान लगने वाले सामानों की खरीदारी करने को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर फलों की दुकानों पर छठ व्रत को लेकर उमड़ी भीड़।सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ लोगों द्वारा छठ व्रत किया जाता है।वही छठ व्रत को लेकर फलों की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है लोगों द्वारा छठ व्रत को लेकर फलों की खरीदारी की जा रही है।

हसनपुरा सिवान।अस्थचलगामी में सूर्य को अर्घ देने के साथ ही हसनपुरा में संपन्न हुआ छठ व्रत का पहला अर्घ हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ छठ व्रत मनाया जा रहा है।वहीं अस्थचलगामी सूर्य को अर्घ देने के साथी ही छठ व्रत का पहला अर्घ संपन्न हो गया।

रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर के विभिन्न जगहों पर लोगों ने सूर्य देव को अर्घ देने के साथ छठ पर्व मनाया। रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है। वही छठ पर्व करने वाले श्रद्धालुओं द्वारा सूर्य देव को अर्घ देने के साथी छठ पर्व किया।