रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के संठी गाँव निवासी महिला की फोटो वायरल और जान मारने की धमकी को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई । थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि उक्त गांव निवासी महिला का आरोप था कि मेरे गावं के एक व्यक्ति ने गन्दी फोटो वायरल किया था । उनके परिजनों से पूछताछ के क्रम में जान मारने की धमकी देते हुए अपशब्द का प्रयोग किया था । महिला के आवेदन के मुताबिक थाना कांड 94/24के नामजद की गई है ।इस घटना की जांच की प्रतिक्रिया जारी कर दी गई है ।
हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में हसनपुरा अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद से जुड़े 1 मामलों का निपटारा किया गया।
सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी सह सेक्टर पदाधिकारी रेयाज अहमद सिसवन पंचायत के माधोपुर गांव स्थित बूथ संख्या 171,172 और 173 के मतदाताओ के घर दस्तक देकर वोट देने के प्रति उनसे अपील किया.उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र में मतदाता मालिक होते हैं और चुनाव एक महापर्व है. ऐसे में इस उत्सव के रूप में मनाते हुए वोट जरूर वोट डालें.
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर सेविकाओं के साथ मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही मतदान के लिए लोगों को शपथ दिलाते हुए बताया कि बढ़ाये सीवान की शान, आये करें 25 मई को मतदान के साथ उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सिसवन सिवान। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के पचभिंडा चंवर में शनिवार की सुबह बिजली का हाईटेंशन तार की शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगे गेहूं की फसल मे आग लग गई. देखते ही देखते आग से करीब 15 बीघा से अधिक क्षेत्र में लगे गेहूं के फसल जलकर राख हो गए. आग लगने की सूचना जैसे ही किसानों को मिली. किसान दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का कोशिश करने लगे, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि किसानों की कुछ नहीं चली.आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय सीओ और अग्निशमन विभाग को दी गई.सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार और अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.




0 Comments