सिसवन सिवान।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घूर घाट से देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घुरघाट निवासी सुनील पटेल के रूप में हुई है। जिससे सिसवन थाना पुलिस ने देशी शराब खरीद बिक्री करने के आरोप में सीवान जेल भेज दिया गया।
सिसवन सिवान। सिसवन प्रखण्ड के मधवापुर में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल पूर्वी के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी व संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष सत्येन्द्र भारती ने की ।इस मौके पर एनडीए के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सीवान लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने व रिकार्ड मतों से जीत दिलवाने के लिए एकजुटता से कार्य करने पर बल दिया।वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में। रवीश सिंह, संतोष तिवारी ,रघुनाथ राम, आभा सिंह ,पप्पू पटेल,बब्लू सिंह, शंकर जी गिरि ,अवधेश यादव ,राजकुमार माली कमलेश सिंह, कमेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र साह विधायक कर्ण जीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ,रमेश सिंह कुशवाहा ,अजय सिंह संजय पांडेय,चन्द्रकेतु सिंह आदि ने अपने विचार रखें।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली में पूर्व के विवाद में हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी एम एच नगर थाने में तीन महिला सहित सात लोगों पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। यह प्राथमिकी विद्यार्थी यादव के 18 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी ने कराई है। जहां अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि उक्त तिथि को मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गाली-गलौज करते हुए जान मारने की नियत से बगल के ही मुकेश यादव, मनीषा कुमारी, उषा कुमारी, नेहा कुमारी, सोनू यादव, राजेश यादव व गणेश यादव ने अपने-अपने हाथों में हर्वे-हथियार, लाठी-डंडा, लोहे का फाइटर व रड़ से हमला कर दिया। इतना ही नही गलत नियत से मेरा कपड़ा भी फाड़ दिया। वही बीच-बचाव करने आए मेरा भाई संदीप यादव और मेरी मां ममता देवी को उपरोक्त सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही घर मे घुसकर 32 हजार नगद, शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित एक लाख रुपये के गहने लेकर भाग गए। वही जाते वक्त जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वही आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हसनपुरा सिवान। हसनपुरा में अगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर प्रशासन काफी सक्रिय है। जहां शनिवार की देर शाम प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम, अंचलाधिकारी उदयन सिंह व थाने के प्रशिक्षु दरोगा गौतम कुमार द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह वाहन जांच सीवान सिसवन मुख्य पथ स्टेट हाइवे-89 पर थाना के समीप सहित अन्य जगहों पर चलाया गया। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों कि जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सभी रास्ते बदल कर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। जहां मतदान से पहले ही मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी व अवैध कैश के आवागमन को रोका जा सके, इसके लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गए।घायल व्यक्ति की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुशील कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था मे उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने उनकी मरहम पट्टी की।बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे वह घायल हो गए ।
0 Comments