सिसवन सिवान।सुगम मतदान हेतु सिसवन में पर्ची का हुआ वितरण सिसवन प्रखंड में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सुगम मतदान हेतु सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं को पर्ची उपलब्ध कराया जा रहा है तथा शत प्रतिशत मतदान हेतु वोटर को प्रेरित किया जा रहा है।
सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए घायलों में गंगापुर सिसवन में दिव्यांशु सिंह ,मुन्ना भगत व शिवजी भगत घायल हो गए। सरौत में लक्ष्मी कुमारी व रितेश सिंह घायल हो गए।सभी घायलों का इलाज रेफरलअस्पताल में कराया गया।
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में हेवन्ती देवी घायल हो गई। घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया ।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के लहेजी में रविवार को विभिन्न बूथों पर जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व शिक्षक, शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। खासकर पिछले लोक सभा चुनाव में जहां-जहां मतदान प्रतिशत कम रहा है, उस मतदान केंद्र पर मतदाता जागरुकता अभियान चला कर लोगों में संवाद एवं सेल्फी का कार्यक्रम का आयोजन कर शपथ दिलाया गया।
सिसवन सिवान। सुभ हाता गांव के ग्रामीण इस बार भी चुनाव का करेंगे बहिष्कार इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया लेकिन अभी तक हम लोगो के गांव का काम नहीं हुआ इसलिए इस बार भी हम लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
मैरवा सिवान। मैरवा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर चला मतदाता जागरूकता अभियान। मैरवा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।वहीं लोगों को मतदान करने के प्रति विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जागरूक किया गया।




0 Comments