गौरव बिहार

सिवान जिले के छोटी बड़ी खबरें

 सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के चैनपुर में जीविका दीदीयो द्वारा चौपाल लगाकर लोकसभा निर्वाचन 2024 में सत प्रतिशत मतदान करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।बीपीएम संदीप सिंह के नेतृत्व में जीविका दीदियों द्वारा  चैनपुर में चौपाल कर महिला मतदाता को मतदान के महत्व को समझाया गया तथा अधिकाधिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया। कम्यूनिटी को ऑर्डिनेटर गोपाल प्रसाद, सतीश आदि उपस्थित थे ।


सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गाँव मे आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल में सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव निवासी  राजदेव मांझी सामिल हैं। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।




सिसवन सिवान। सिसवन सिवान मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला चैनपुर ओपी क्षेत्र के माधवापुर गांव के अरुण महतो की पत्नी पत्नी अनीता देवी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।


सिसवन सिवान।चैनपुर थाना क्षेत्र के बिरती गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान बिरती गाँव निवासी रोहित कुमार बैठा के रूप में हुई है। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।



हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा में  हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के सीता देवी पति सुरेंद्र शर्मा ने गांव के ही चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Post a Comment

0 Comments