सिसवन सिवान। सिसवन थाना पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार।आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव के रहने वाले इस नाथ महतो के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी पर आगे की कार्रवाई करते हुए उसे सिवान जेल भेज दिया गया है।
सिसवन सिवान। सिसवन थाना पुलिस में नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह उर्फ मुकुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सिवान जेल भेज दिया।
सिसवन सिवान।सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवास रमाशंकर महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
सिसवन सिवान।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 2 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया । इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी । अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के थाना क्षेत्र के खाजे पुर कला में प्रेमिका द्वारा प्रेमी के घर का ताला तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया ग्रुप में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची तो घर में ताला लगा था जिसे प्रेमिका द्वारा तोड़ दिया गया।


0 Comments