गौरव बिहार

सिवान जिले के प्रखंड की छोटी बड़ी खबरें

 हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड केअरंडा की रहने वाली महिला ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एम एच नगर थाना में आवेदन देकर प्रथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्रथमिकी  में अरंडा गांव निवासी बाबीता सोनी द्वारा अपने ही गांव के कुछ लोगों पर गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।



हसनपुरा सिवान।भर के मठिया सरकारी विद्यालय से चावल तथा गैस का सिलेंडर हुआ चोरी। हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भर के मठिया सरकारी स्कूल से चावल तथा गैस का सिलेंडर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक जयराम यादव ने एम  एच नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफत में प्रथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।



सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में दो परिवारों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में नोनिया पटी गाँव निवासी  सावित्री देवी, आशुतोष तिवारी, पवन कुमार दुबे,अंजनी कुमार दुबे एवं पवन कुमार दुबे शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।




सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सिवान मुख्य सड़क पर बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चैनपुर बाजार के मनन प्रसाद का पुत्र प्यारेलाल प्रसाद के रूप में हुई है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में  कराया गया।

Post a Comment

0 Comments