सिसवन सिवान।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्यासपुर लेवाड़ी गांव से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यासपुर लेवाड़ी गांव निवासी विजय साह के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलो में चांदपुर गाँव निवासी हरेंद्र पांडेय की पत्नी सुनीता देवी व संजीत पांडेय की पत्नी सबीना पांडेय शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में नल जल की व्यवस्था ठप पानी को लेकर परेशान हुए लोग। हसनपुरा प्रखंड हसनपुरा नगर पंचायत का वार्ड नंबर 6 में नल जल की व्यवस्था ठप हो जाने के बाद से लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशानी का सामना पड़ रहा है।
हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा में मारपीट मामले में रजनपुरा गाँव निवासी पप्पू कुमार साह ने एम एच नगर थाने में गांव के तीन लोगों पर गाली-गलौज व छोटा जाति बोल मारपीट का प्राथमिकी कराया है।
हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र का रजनपुरा गांव निवासी मोहम्मद सरफुद्दीन शाह ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। अपने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मैं अपने छोटा लड़का को रजनपुरा बजार से कुछ जरूरियात सामान लाने के लिए भेजा था। जहां पहले से तैनात मेरे ही गांव के कुछ लोग जान मारने के नियत से हथीयार का भय दिखा कर रास्ता में घेर लिये और मेरा लड़का के पैकेट से 5 हजार रुपया छीन मारने लगे।

0 Comments