बघौना गांव की रहने वाली लड़की की संदिग्ध परस्थिति में मौत 


सिसवन सिवान। सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव की रहने वाली एक लड़की की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरे के बड़ी बगीचे के एक पेड़ में उसका लटकता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सिसवन सिवान। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए टाटा मेजिक  से 627पीस बंटी बबली देसी शराब जप्त किया है। साथ में गाड़ी के चालक को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव निवासी विशाल कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई हैं

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुरा निवासी खुर्शेद नट का 16 वर्षीय पुत्र हुसैन नट बाजार आने दौरान लापता हो गया। जिस की परिजन काफी खोजबीन कर रहे है लेकिन अभी तक कुछ अतापता नही चल सका है। बताया जा रहा है कि घर से वह निकला था कि वह बाजार जा रहा है लेकिन वह वापस नहीं आया।

सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के चैनपुर थान क्षेत्र के नगई गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में आठ महिला सहित 9 लोग घायल हो गए। घायलों में  प्रमिला देवी,आरती कुमारी,  मुन्नी कुमारी, निशु कुमारी, राजवंती कुमारी,संध्या कुमारी, जयराम महतो, संतुरबा देवी,देवमुनि कुमारी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। 

 

सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के बावनडीह गांव में आपसी विवाद तो हुए मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला बावनडीह गाँव निवासी सुनीता देवी है। घायल का इलाज  सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।