रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार



रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े 4 विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का  आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादो निपटारा किया गया।

सिसवन सिवान।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 3 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया । इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी । अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया  था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

सिसवन सिवान। रामगढ़ पंचायत के ग्राम पिपरा में काली माता जी के मंदिर पर एक दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ।महायज्ञ में आचार्यों ने  पंचायत वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर चंद भारती सत्येंद्र भारती कमल देव तिवारी टिंकू तिवारी विमलेश सिंह राणा प्रताप सिंह अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे

 मारपीट की घटना 6 महिलाएं घायल 

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना  क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में छह महिलाएं घायल हो गई। घायलों में स्थानीय निवासी नामी महतो की पत्नी चिंता देवी, उसकी पुत्री अनिमा कुमारी, अनिता कुमारी, नीतू कुमारी के आलावा राजू महतो की पुत्री रीमा कुमारी व प्रियंका कुमारी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।