सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना परिसर में गुरुवार को मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष श्रवण पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ राजेश कुमार, दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी पंकज कुमार के साथ सदस्यों ने भाग लिया। सीओ ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है। किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें। थानाध्यक्ष ने आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। मुहर्रम को लेकर चिन्हित जगहों पर गश्ती की जाएगी।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन।हसनपुरा  प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सामान्य कार्य को लेकर सम्मान वेतन देने के मांग की गई।

सिसवन सिवान।सिसवन थाना परिसर में गुरुवार को मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ राजेश कुमार, दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी पंकज कुमार के साथ सदस्यों ने भाग लिया। सीओ ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है। किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें। थानाध्यक्ष  राकेश कुमार सिंह ने आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। मुहर्रम को लेकर चिन्हित जगहों पर गश्ती की जाएगी।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई ।शांति समिति की बैठक के दौरान लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर अपील की गई।बैठक में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।






हसनपुरा सिवान।
हसनपुरा प्रखंड में नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने गुरुवार को प्रभारी बीडीओ सह सीओ उदयन सिंह से पदभार ग्रहण किया। जहां प्रभारी बीडीओ सह सीओ  ने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। हालांकि इसके पहले नए बीडीओ आनंद प्रकाश सीवान में ही जिला प्रशिक्षण केंद्र में तैनात थे। इस दौरान नए बीडीओ ने प्रभार ग्रहण करते हुए सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना व कर्मियों के प्रति एक्शन में दिखे। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही। सभी योजनाओं में पारदर्शिता बरतते उपयुक्त को लाभ देने की बात कही। वही प्रखंड सभागार में प्रखंड के सभी कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि प्रखंड के अंतिम पायदान तक विकास की योजना पहुंचनी चाहिए तभी प्रखंड विकसित होगा।