गौरव बिहार

सिवान जिले के प्रखंड की छोटी बड़ी खबरें

 सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव से तीसरी बार शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी संतोस कुमार सिंह के रूप में हुई है।गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


सिसवन सिवान।सिसवन में जिला अधिकारी ने सरयू नदी के तटबंधों का किया निरीक्षण। सिसवन प्रखंड  से होकर गुजरने वाली सरयू नदी के तटबंधों का निरीक्षण जिला अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने सिसवन के महादेव घाट तथा भागर गांव के समीप कई घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए।

सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड कार्यालय का जिला अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण बताते चले कि सिसवन प्रखंड कार्यालय का जिला अधिकारी द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कई आवश्यक निर्देश भी दिए ।

हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड मनरेगा कार्यालय का जिला अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड मनरेगा कार्यालय का जिला अधिकारी द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कई आवश्यक निर्देश भी दिए ।




नौतन सिवान।नौतन थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि उसके पति आए दिन शराब पीकर हल्ला हंगामा तथा मारपीट करते रहते हैं। पीड़िता रंजू देवी ने बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो गए हैं उसकी दो पुत्री तथा एक पुत्र हैं। लेकिन उसके पति ना तो पत्नी व बच्चों के खर्चे के लिए पैसे देते हैं और ना ही घर में रहने देते हैं। महिला अपने सास ससुर के साथ अपने बच्चों को लेकर रहती है तथा मजदूरी करके भरण पोषण करती है।

Post a Comment

0 Comments