सिसवन सिवान। ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ  मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर  थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंहदार स्थित ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ  मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया इस दौरान  कई मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर में तैनात रहे।


हसनपुरा सिवान।राजस्व एवं भूमि से संबंधित कार्यों का निष्पादन करने के लिए सहुली पंचायत में लगा कैंप।

 हसनपुरा प्रखंड के सहूलि पंचायत अंतर्गत राजस्व एवं भूमि से  संबंधित कार्यों का निष्पादन कैंप लगाकर किया गया।लगे कैंप में आधार सीडिंग, लगान वसूली तथा एलपीसी जैसे कार्यों का निष्पादन किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।


सिसवन सिवान।कचनार गांव से शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कचनार गांव से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कचनार गांव निवासी शमशाद अंसारी के रूप में हुई है।आरोपी शमशाद अंसारी का पुलिस ने सिसवन के रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई  जहां से शराब पीने की पुष्टि हुई।इसके बाद पुलिस ने आरोपी शमशाद अंसारी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।




मारपीट, तीन घायल 



सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट दौरान तीन लोग घायल हो गए।घायलों में रेखा कुमारी, अंकेश कुमार राम वा लाख मनी देवी शामिल है।सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।





मारपीट, महिला घायल


चैनपुर थाना  के नयागांव में सोमवार बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला  कुसुम देवी बताई जा रही है।  घायल महिला का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।