फ्री मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन
आराध्या हेल्थ केयर के सौजन्य से सिवान जिले के सिसवन प्रखंड अंतर्गत गयासपुर पंचायत के साईपुर में कन्हैया सिंह के मकान पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप और उज्जवल जांच घर एकेमा द्वारा भी फ्री ब्लड चेकअप का आयोजन किया गया। इस संबंध में आराध्या हेल्थ केयर के संचालक पवन कुमार ने जानकारी दी।
उन्हों ने बताया कि आराध्या हेल्थ केयर लोगों के सहायता को लेकर सदैव तत्पर है आराध्या हेल्थ केयर में आने वाले मरीजों को ईलाज के दौरान भारी छुट्टी जाती है। पटना, दिल्ली गोरखपुर जैसे शहरों स्थापित अस्पतालों में जिस तरह की सुविधा है उसी तरह की सुविधा ताजपुर एकम मुख्य सड़क पर भोरहोपुर नहर के समीप स्थित आराध्या हेल्थ केयर में उपलब्ध हैं। आराध्या हेल्थ केयर के संचालक पवन कुमार द्वारा बताया गया की खास करके वैसे गरीब लोग जो कि कहीं पर अपने इलाज करने में असहाय है वैसे लोगों को आराध्या हेल्थ केयर द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। गोपालगंज में भी आराध्य हेल्थ केयर का अपना अस्पताल है जहां पर लोगों का इलाज किया जाता है वहां पर भी असहाय लोगों के इलाज पर भारी छूट दी जाती है।
रघुनाथपुर सिवान। मुरार पट्टी कृषि फार्म से देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार।रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुरार पटी कृषि फार्म से देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रघुनाथपुर के रहने वाले रमाशंकर पंडित के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 85 लीटर देसी शराब पुलिस ने बरामद किया है।इस संबंध में रघुनाथपुर पुलिस ने जानकारी दी।
रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक महिला द्वारा रघुनाथपुर थाने में आवेदन दिया गया है। राजपुर गांव निवासी रेखा देवी ने रघुनाथपुर थाने में आवेदन देकर राजपुर स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिशंकर चौधरी पर अपने बच्चों के साथ स्कूल में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में रेखा देवी ने बताया है कि बताया है की प्रधानाध्यापक द्वारा मारपीट करने के बाद स्कूल में उनके बच्चे से सादे कागज पर सिग्नेचर भी कराया गया है और स्कूल से निकाल देने को लेकर बच्चों को धमकी भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रघुनाथपुर सिवान।राजपुर से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजपुर से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद यादव उर्फ राम गोविंद यादव के रूप में हुई। पुलिस द्वारा उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
नौतन सिवान।नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । मारपीट में एक पक्ष से महिला पुरुष सहित दो लोग घायल हो गए। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। घायलों में फौजदार माली तथा उनकी पत्नी शामिल है ।



0 Comments