सिसवन सिवान। छितौली गांव से मारपीट के दो आरोपी हुए गिरफ्तार।सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने छितौली गांव से मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सिवान जेल भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में छितौली गांव निवासी धनंजय यादव तथा रविंदर यादव शामिल है।


सिसवन सिवान। सिसवन बाजार पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति हुए गिरफ्तार।बताते चले की सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीकर सिसवन बाजार पर हंगामा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के रहने वाले संदीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उन पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

सिसवन सिवान।आयुष्मान कार्ड केंद्र का सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण। सिसवन प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं  जिसका निरीक्षण सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। मौके बीसीओ रियाज अहमद उपस्थित रहे। गौर तलब हो आयुष्मान कार्ड पर सरकार द्वारा मेडिकल से संबंधित कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिसको लेकर कैंप लगाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया जप्त।रघुनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया है।वही इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मरवा गांव निवासी अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला गयासपुर मठिया गांव निवासी भोला साह की पत्नी हेवन्ती देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।