सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में नव लोग घायल हो गए। घायलों में भागर निवासी लालजी यादव का पुत्र राम एकबाल यादव का पुत्र सुखराम यादव व सत्येंद्र यादव, सुखराम यादव का पुत्र अमित कुमार यादव, रामाशीष यादव का पुत्र भजूराम यादव, भोजूराम यादव का पुत्र मुकेश कुमार यादव, शैलेंद्र यादव व शैलेश यादव के आलावा उपेंद्र यादव की पुत्री रिंकी कुमारी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।


सिसवन सिवान।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 2 मामले का निपटारा किया गया।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया  था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथ थाना परिसर में लगा जनता दरबार।रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था जिस पर आपसी सहमति बनाते हुए विवादों का निपटारा किया गया। वहीं अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया की कुल सात मामलों पर सुनवाई की गई।


रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर में हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुए घायल।रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए।घायल व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र बडुआ गांव निवासी पंकज पासवान के रूप में हुई है।घायल अवस्था में उन्हें रघुनाथपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।


हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर  जमीन से जुड़े दो मामलों का निपटारा किया गया।जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी उदयन कुमार सिंह के नेतृत्व में व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार के उपस्थिति में की गई। इस दौरान हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुचे लोगो का जमीनी विवादों का निपटारा किया गया।जनता दरबार में पहुंचे कुल 2 फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ता अतिक्रमण, भूमि बंटवारा आदि से संबंधित मामले को जनता दरबार मे लाए थे। जहां अधिकारियों ने संबंधित वादी व प्रतिवादी के बात सुन कागज जांचोपरांत पांच मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया।