सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन के दूसरे सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी।
चैनपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब पीने के आरोप में किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान की किसुनबारी गांव निवासी अंकु तिवारी के रूप में हुई है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
चैनपुर बाजार से शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर बाजार से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी धर्मेंद्र शर्मा तथा राजेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
सिसवन चैनपुर थाना अंतर्गत भदौर के मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई घायल महिला रंजन भारती की पत्नी संध्या देवी के रूप में पहचान हुई हैं।घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है।
सिसवन थाना क्षेत्र के रामपुर के गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया घायल व्यक्ति की पहचान कादर मिया के पुत्र मुस्लिम अली के रूप में हुई है इधर पीड़ित का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है घायल अली ने इसकी सूचना थाने को दी है।
सिसवन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में एक सर्प के काटने से एक महिला जख्मी हो गई तब परिजनों ने आनन फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी प्राथमिक उपचार की गई।मिली जानकारी के मुताबिक दीपक साह की पत्नी ममता देवी के रूप में पहचान हुई है।
0 Comments